मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संगमनेर तहसील के वडगांव पान गांव में छठी कक्षा की एक 13 वर्षीय छात्रा स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही थी। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास रास्ते में एक अज्ञात युवक ने अचानक उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमले से बच्ची का चेहरा और आंखें बुरी तरह झुलस गईं।
गंभीर हालत में उसे तुरंत प्रवरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गया और अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोग और छात्राएं आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। यह वारदात राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय और दिल दहला देने वाला बताया। वडेट्टीवार ने सरकार से सवाल किया कि राज्य में पुलिस का डर खत्म हो गया है क्या? इतनी बड़ी घटना के बावजूद आरोपी कैसे फरार घूम रहा है? उन्होंने पुलिस प्रशासन और गृह विभाग की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि जब कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले खुद भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं, तो अपराधी और बेखौफ हो जाते हैं। उन्होंने राज्य में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार को मूकदर्शक बताते हुए तत्काल चर्चा की मांग की।
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह इस घटना पर तुरंत संज्ञान ले और सदन में विस्तृत बयान पेश करे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अगर अजित पवार जीवित होते तो एनसीपी के दोनों गुट एक हो जाते : सुनील तटकरे

‘इंडिया ब्लॉक को प्रधानमंत्री मोदी के चौथे कार्यकाल का डर’: भाजपा

3एम इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 17.2 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपए हुआ, शेयर 10 प्रतिशत फिसला

योगी सरकार ने 10 लाख से ज्यादा युवाओं को दी सरकारी नौकरी, बिना घूस-घोटाले के हुआ चयन: मंत्री दानिश आजाद

विजय एंटनी की 'अप्पा कुट्टी' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

'इस खास पल के लिए आभारी हूं', परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

कलाडी विश्वविद्यालय विवाद: एबीवीपी बोली, कैंपस अपराधियों' को बचाने के लिए हो रहा आंदोलन

टोक्यो : जापानी सांसदों ने भारतीय दूतावास के दीपावली समारोह में लिया हिस्सा

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क







