छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने प्रशासनिक कार्यदृष्टि को देखते हुए छतरपुर में कार्यरत प्रशिक्षु आईएएस आशीष पाटिल को लवकुशनगर का एसडीएम पदस्थ किया है और लवकुशनगर में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कौशल सिंह को कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ किया है। साथ ही साथ उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से छतरपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का पद खाली चल रहा है, जिसे कुछ समय पहले डीपीसी अरुण शंकर पांडे को बतौर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया था लेकिन अब कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह को देने के आदेश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर जिले में प्रशासनिक बदलाव: IAS आशीष पाटिल होंगे लवकुशनगर के SDM कौशल सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार
छतरपुर जिले में प्रशासनिक बदलाव: IAS आशीष पाटिल होंगे लवकुशनगर के SDM कौशल सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार

PeptechTime
14 जून 2026, 10:33 am IST
PeptechTime14 जून 2026, 10:33 am IST

