झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का पोस्टमार्टम हाउस अपने कार्यशैली के चलते अक्सर विवादों में रहता है। बीते रोज शनिवार काे पोस्टमार्टम हाउस में रखे महिला के शव के चूहे या कीड़े कान और आंख खा गए। शव पर कॉकरोच रेंगते मिले। परिजन जब पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने पहुंचे, तब वे लाश की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रविवार काे मामले की चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी है।
गुरसराय के सिरबो गांव की रहने वाली क्रांति देवी (26) की शादी लगभग 8 साल पहले टीकमगढ़ के सतवारा गांव निवासी प्रीतम पटेल से हुई थी। पति शराब पीकर झगड़ा करता था। इस वजह से महिला क्रांति ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। 28 नवंबर को परिजन खेत पर गए थे और घर पर क्रांति व उसकी भाभी थी। इस दौरान क्रांति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गुरसराय सीएचसी ले गए, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को क्रांति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला के भाई सक्षम पटेल ने आरोप लगाया कि 'मॉर्च्यूरी में शव रखने के लिए उनसे 400 रुपये लिए गए थे। हमारे सामने जब शव को फ्रीजर में रखा गया तब कंडीशन ठीक थी। अगले दिन 29 नवंबर काे जब डेडबॉडी लेने पहुंचे तो कान और आंख गायब थे। जिस तरह से शव को कुतर गया था, उससे पता चल रहा था कि चूहे और कॉकरोच ने शव का यह हाल किया है। उन्होंने साफ तौर पर इसे मॉर्च्यूरी के स्टाफ की लापरवाही बताया। भाई ने सीएमएस से शिकायत करते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
मेडिकल काॅलेज के सीएमएस डॉ.सचिन माहौर ने रविवार काे बताया कि महिला के शव को फ्रीजर में रखा गया था। जब फ्रीजर से बाहर निकाला गया तो आंख की पुतली पर कटे के निशान थे। फ्रीजर में किसी भी जानवर की घुसने की गुंजाइश नहीं है। हो सकता है कि कॉकरोच या छोटे कीड़े की वजह से ऐसा हुआ होगा। चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में भी कई बार मेडिकल काॅलेज की मॉर्च्यूरी में इस तरह की लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन प्रबंधन इनसे सीख नहीं ली। परिणाम स्वरूप ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रहती है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा

सत्ता परिवर्तन के लिए 'अंतरराष्ट्रीय साजिश' का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है सीआईआईई : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एसआईआर पर कांग्रेस का विरोध बेबुनियाद, 12 में से 10 पुनरीक्षण कांग्रेस सरकार में हुए: नित्यानंद राय

गोकुल मिल्क यूनियन चुनाव में किसानों के फैसले को पलटने की कोशिश कर रही सरकार: नसीम खान

नगर निकाय चुनाव के लिए शांतिरबाजार में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सभी 15 वार्डों में उतारे उम्मीदवार

ली छ्यांग ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग से की मुलाकात

बंगाल: मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 275 बीएड कॉलेजों को सरकार ने किया अयोग्य घोषित

चीन के हांगचो में छठे अंतर्राष्ट्रीय ताओ धर्म फोरम का उद्घाटन







