छतरपुर/बकस्वाहा, राजू दुबे। ग्राम पंचायत गढ़ोही में कथित अवैध और जहरीली शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसीलदार बकस्वाहा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गढ़ोही और भडाटोर में ठेकेदार एवं शराब विक्रेताओं द्वारा कथित रूप से अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे लोगों के बीमार होने की शिकायतें सामने आई हैं। ज्ञापन में कुछ ढाबों सहित अन्य स्थानों पर शराब बिक्री किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार शाम के समय शराबियों के उत्पात से महिलाओं और बच्चियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर धरना, प्रदर्शन, हड़ताल और अनशन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिनों में क्षेत्र से छह ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं।
मध्य प्रदेशछतरपुरगढ़ोही में कथित अवैध जहरीली शराब बिक्री के आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गढ़ोही में कथित अवैध जहरीली शराब बिक्री के आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Saurabh Shukla
19 सितंबर 2026, 11:45 am IST
Saurabh Shukla19 सितंबर 2026, 11:45 am IST



