ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह आए तेज भूकंप के झटके में मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 10 हो गई। इनमें ढाका में 4, नरसिंहडी में 5 और नारायणगंज में 01 व्यक्ति की मौत हुई। इस दौरान करीब 200 घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।सरकार ने राहत और बचाव कार्य के साथ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
एक दिन पूर्व शुक्रवार सुबह 10:38 बजे बांग्लादेश में भूकंप के तेज झटके से आम लोगों में भारी अफरातफरी मच गई। ढाका ट्रिब्यून ने बांग्लादेश मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 रही, जिसका केंद्र नरसिंहड के माधबाड़ी में था। हालांकि विभाग ने इसे मध्यम तीव्रता का भूकंप बताया लेकिन इससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
भूकंप के दौरान ज्यादातर लोगों की मौत दहशत के दौरान हुई अफरातफरी और भगदड़ के कारण हुई। अबतक इसे 10 लोगों की मौत हो गई। ढाका में 4 लोगों की मौत हो गई। ढाका के अरमानी टोला में एक इमारत की छत की रेलिंग गिरने से 03 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बंशाल पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार घोष ने इन मौतों की पुष्टि की। जबकि ढाका के मुग्दा इलाके के मदीना बाग में भूकंप के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की रेलिंग गिरने से 50 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मोहम्मद मकसूद की मौत हो गई। मुग्दा पुलिस (जांच) के इंस्पेक्टर असदुज्जमां ने सुरक्षाकर्मी की मौत की पुष्टि की।
इसी तरह नरसिंहडी में 05 और नारायणगंज में 01 व्यक्ति की मौत हुई है। इनमें नरसिंगडी में सदर उपजिला से उमर (10), उसके पिता दिलवर हुसैन और पलाश उपजिला के मालितापारा से काज़ेम अली भुइया (75), नासिर उद्दीन (60) और जॉयनगर यूनियन, शिबपुर के अज़कीटोला गांव से फोरकान मियां (45) शामिल हैं। नारायणगंज के रूपगंज में दीवार गिरने से 10 महीने की बच्ची फातिमा की मौत हो गई। बच्ची की मां कुलसुमा बेगम (30) और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
अंतरिम सरकार की स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहाँ बेगम ने कहा कि कई लोग घबराहट के कारण घायल हुए हैं। सरकार ने राहत और बचाव कार्य के साथ नुकसान के आकलन का आदेश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और जनता से सहायता के लिए 0258811651 पर कॉल करने का आग्रह किया गया है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

‘इंडिया ब्लॉक को प्रधानमंत्री मोदी के चौथे कार्यकाल का डर’: भाजपा

3एम इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 17.2 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपए हुआ, शेयर 10 प्रतिशत फिसला

योगी सरकार ने 10 लाख से ज्यादा युवाओं को दी सरकारी नौकरी, बिना घूस-घोटाले के हुआ चयन: मंत्री दानिश आजाद

विजय एंटनी की 'अप्पा कुट्टी' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

'इस खास पल के लिए आभारी हूं', परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

कलाडी विश्वविद्यालय विवाद: एबीवीपी बोली, कैंपस अपराधियों' को बचाने के लिए हो रहा आंदोलन

टोक्यो : जापानी सांसदों ने भारतीय दूतावास के दीपावली समारोह में लिया हिस्सा

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा




