छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। छिंदवाड़ा में विभिन्न राज्यों के चुनावी रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। लालबाग स्थित भाजपा कार्यालय इस उत्सव का मुख्य केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और झालमूड़ी बांटकर खुशी मनाई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण बना रहा। वहीं सांसद कार्यालय पर भी महापौर, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मिठाइयां वितरित कर जश्न मनाया गया। सांसद विवेक बंटी साहू को असम चुनाव में मिली जिम्मेदारी और पार्टी की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। हालांकि अंतिम परिणाम अभी आना बाकी है, लेकिन रुझानों ने ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है और शहरभर में जश्न का सिलसिला जारी है।
भाजपा की बढ़त से छिंदवाड़ा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Saurabh Shukla
19 जुलाई 2026, 11:21 pm IST
Saurabh Shukla19 जुलाई 2026, 11:21 pm IST



