देवास, नदंकिशोर गुर्जर। सतवास तहसील के ग्राम बेरागढ़ा में ग्रामीणों की सुविधा के लिए 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने गेती चलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रयास है। विधायक ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम बेरागढ़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 24 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की मौजूदगी में विधायक ने बालिकाओं के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेशदेवासबेरागढ़ा में 11.50 लाख की सीसी सड़क का भूमिपूजन, सामुदायिक भवन के लिए 24 लाख की घोषणा
बेरागढ़ा में 11.50 लाख की सीसी सड़क का भूमिपूजन, सामुदायिक भवन के लिए 24 लाख की घोषणा

Saurabh Shukla
20 सितंबर 2026, 04:17 pm IST
Saurabh Shukla20 सितंबर 2026, 04:17 pm IST



