सागर,जीशान खान। मध्य प्रदेश के सागर में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और साथ ही सख्त संदेश देने के लिए उनका जुलूस भी निकाला गया है, गोपालगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद उर्फ दिलावर, कासिम और शाहरुख के रूप में हुई है जिनकी उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है, इनमें से दो आरोपी कसाई मंडी क्षेत्र के निवासी हैं जबकि एक बाघराज इलाके का रहने वाला है, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो ऑटो भी जब्त किए हैं जिनका इस्तेमाल गौ तस्करी में किया जा रहा था, जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं और करीब 6 महीने पहले अक्टूबर 2025 में भी इन्होंने इसी क्षेत्र में गौ तस्करी की वारदात को अंजाम दिया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले गोपालगंज थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग एक गाय को पकड़कर ऑटो में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, इसी सूचना और मुखबिर की जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी ऑटो चलाने का काम करते हैं और कसाई मंडी राहतगढ़ बस स्टैंड के आसपास के रहने वाले हैं, कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का थाने से पैदल जुलूस निकाला और उन्हें घटनास्थल तक ले जाया गया जिससे आम जनता के बीच कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया जा सके, फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।