पटना, 25 नवम्बर (हि.स.)। बिहार में खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित अपने कक्ष में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों से उन्होंने मुलाकात की तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जमुई की जनता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि खेल जगत में उन्हें जो सम्मान और समर्थन मिला है, वह उनके लिए लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं खेल पृष्ठभूमि से आती हैं, इसलिए बिहार में खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग की सभी योजनाओं की शीघ्र समीक्षा करेंगी।
खेल मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में बिहार सरकार के प्रयासों से खेल अवसंरचना के क्षेत्र में राज्य ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजगीर और जिला स्तरीय खेल भवनों सहित उन 14 बड़ी खेल अवसंरचना परियोजनाओं का विशेष उल्लेख किया, जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान की थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए बड़े निवेशों ने राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाया है और वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसके विकास में योगदान देंगी।
श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार देश का अग्रणी खेल राज्य बनेगा और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं व अवसर उपलब्ध होंगे।
उल्लेखनीय है कि श्रेयसी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध शूटिंग खिलाड़ी रही हैं। वे कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता हैं और अनेक प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

दिग्विजय सिंह ने रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, दिल्ली जाके राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

सावरकर की परिभाषा से मुसलमान-ईसाई हो जाते हैं अलग : उदित राज

दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाना उचित नहीं : नारायण सिंह कुशवाहा

मध्य प्रदेश की आर्थिक ताकत की नई मिसाल: बैंकों में कुल जमा राशि पहली बार ₹8 लाख करोड़ के पार

राजेश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

धनतेरस पर सोना ही नहीं, सेहत में भी करें निवेश; पीएम मोदी ने देशवासियों से की स्वस्थ आदतें अपनाने की अपील

मध्यप्रदेश में धनतेरस पर लुटेरों ने सुबह-सुबह लाखों का सोना लूट के मनाई दिवाली

मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'







