छतरपुर, संदीप यादव। आईपीएल मैचों पर लाखों रुपए का सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से सट्टा खिलाने में इस्तेमाल होने वाली आईडी और लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब मिला है। जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र गिरी गोस्वामी और लल्लू गुप्ता शामिल हैं। वहीं आरोपी राहुल गुप्ता फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
सट्टे की पिच पर छतरपुर पुलिस का 'क्लीन बोल्ड'! आईडी में मिला लाखों का हिसाब

Piyush Awasthi
31 मई 2026, 09:23 am IST
Piyush Awasthi31 मई 2026, 09:23 am IST



