भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का आज (मंगलवार) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वे राजधानी भोपाल में कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करने के साथ-साथ मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत प्रशासनिक समीक्षा से होगी। सुबह 9:45 बजे 'समत्व' में एडीजी (इंटेलिजेंस) और जनसंपर्क आयुक्त द्वारा उन्हें जरूरी शासकीय विषयों पर ब्रीफिंग दी जाएगी। इसके बाद सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक वे वीसी के जरिए समीक्षा करेंगे।
सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे, जहां वे 'अभियंता दिवस' (इंजीनियर्स डे) के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे रवीन्द्र भवन पहुंचकर अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। दोपहर 1:45 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दमोह में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' से जुड़ेंगे और प्रदेश के अन्नदाताओं को संबोधित करेंगे।
कैबिनेट और सीसीआईपी की अहम बैठकें
दोपहर 2:00 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग के बाद, 2:15 बजे मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। दोपहर 3:45 बजे सीसीआईपी (कैबिनेट कमेटी ऑन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) की बैठक होगी। दिन के अंतिम चरण में शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।




