छतरपुर/खजुराहो। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो–रुंधी–खजुराहो कुल 15-15 ट्रिप संचालित होगी। खजुराहो से यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी, जबकि रुंधी से वापसी सेवा 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। खजुराहो से ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी। वापसी में रुंधी से शाम 6:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, झांसी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां शामिल हैं। ट्रेन में कुल 20 ICF कोच होंगे, जिसमें 5 स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, 1 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले 139/NTES पर ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
खजुराहो से आगरा मथुरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर

Saurabh Shukla
15 सितंबर 2026, 06:17 am IST
Saurabh Shukla15 सितंबर 2026, 06:17 am IST



