बिजावर, सुबोध त्रिपाठी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव अपने मित्र एवं बिजावर विधायक राजेश (बबलू) शुक्ला के पुत्र अविराम शुक्ला से मिलने बिजावर स्थित विधायक निवास पहुंचे। उनके आगमन पर अविराम शुक्ला ने आत्मीय स्वागत करते हुए शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर दोनों परिवारों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेश (बबलू) शुक्ला के परिवार के सदस्य, समर्थक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान आपसी आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों की झलक देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम का माहौल गर्मजोशी और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।