छतरपुर,संजय अवस्थी। जिले में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की बड़ी ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।


बड़ी ईदगाह के बाहर पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।