Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशराजस्थानराजस्थान में साइबर थानों के साथ होंगे साइबर कोर्ट: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

राजस्थान में साइबर थानों के साथ होंगे साइबर कोर्ट: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 02:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

जयपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित एक स्वैच्छिक सत्र में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उनका पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया।


अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "साइबर सुरक्षा से लेकर पूरे देश में अलग-अलग चिंताओं का वातावरण जब बनता है तो इस तरह की कॉन्फ्रेंस बहुत मददगार साबित होती है। राज्य स्तरीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस को आयोजित किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इसमें शामिल हुए। यह बहुत सफल कार्यक्रम रहा है।"


उन्होंने कहा कि आज लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, राजस्थान की तरफ से यह एक स्टेट-लेवल पहल है। इस तीन दिन की कॉन्फ्रेंस में साइबर क्राइम कितने तरह के होते हैं, हम कैसे जागरूकता फैला सकते हैं और इसे कैसे रोक सकते हैं, इन सभी पहलुओं पर बात की गई है।"


अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सही जानकारी न होने की वजह से आज लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। दिल्ली में भी समय-समय पर इस तरह का कार्यक्रम होता रहता है, जिससे लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी मिलती रहती है। लोगों को जागरूक करना ही सरकार का पहला मकसद है, जिससे लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके।


उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित एक स्वैच्छिक सत्र में सभी प्रश्नों पर बात की गई है जिससे लोगों को कम समय में अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके।


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आगे कहा कि राजस्थान ऐसा पहला राज्य होगा जहां साइबर थाने के साथ साइबर कोर्ट भी बनने जा रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भजन लाल ने की है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। तीन दिन के कार्यक्रम में अनेक लोगों ने इस कार्यक्रम में बात की और लोगों को जागरूक किया गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)