भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने एक युवक को जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक को पकड़कर कार में बैठाते दिखाई दे रहे हैं।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि घटना दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


अशोका गार्डन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।