छतरपुर,शिवम सोनी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंची एक दिव्यांग महिला को निराश होकर लौटना पड़ा। ग्राम जवा बरखेड़ा थाना बमीठा निवासी 29 वर्षीय अनसूया पटेल करीब एक घंटे तक कलेक्टर से मिलने का इंतजार करती रही, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। अनसूया ने बताया कि उसने बीएससी, डीएलएड और बीएड जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त की है, इसके बावजूद उसे कहीं नौकरी नहीं मिल पाई है। दिव्यांग होने के कारण उसे लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह जनसुनवाई में अतिथि शिक्षक के रूप में किसी स्कूल में नियुक्ति की मांग लेकर पहुंची थी। महिला ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उसकी योग्यता के आधार पर उसे रोजगार का अवसर दिया जाए, ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। इस घटना के बाद जनसुनवाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
रोजगार की आस में जनसुनवाई पहुँची दिव्यांग महिला, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात

Saurabh Shukla
29 मई 2026, 09:24 pm IST
Saurabh Shukla29 मई 2026, 09:24 pm IST
