कोलकाता। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कोटा (ओपन विज्ञापन) के तहत भर्ती के लिए देश के पात्र खिलाड़ियों से आवेदन विभिन्न 57 पदों के लिए आमंत्रित किए हैं।दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी 57 रिक्तियों में ग्रुप 'सी' लेवल-4/लेवल-5 के 5, ग्रुप 'सी' लेवल-2/लेवल-3 के 16 और ग्रुप 'डी' लेवल-1 के 33 पद शामिल हैं। वहीं, विभिन्न खेल के आधार पर जारी रिक्तियों में ग्रुप 'सी' लेवल-4/लेवल-5 के 5 पदों में एथलेटिक्स (पुरुष)-200 मीटर का 1, एथलेटिक्स (पुरुष)-हाई जंप का 1, शतरंज (पुरुष)-व्यक्तिगत का 1, हॉकी (महिला)-फॉरवर्ड का 1 और टेबल टेनिस (महिला)-व्यक्तिगत का 1 पद शामिल हैं।

ग्रुप 'सी' लेवल-2/लेवल-3 के 16 पदों में एथलेटिक्स (पुरुष)-200 मीटर का 1, एथलेटिक्स (पुरुष)-हाई जंप का 1, एथलेटिक्स (पुरुष)-20 किलोमीटर रेस वॉकिंग का 1, एथलेटिक्स (पुरुष)-क्रॉस कंट्री का 1, तीरंदाजी (पुरुष)-कंपाउंड के 2, तीरंदाजी (महिला)-कंपाउंड का 1, बॉडी बिल्डिंग (पुरुष)-65 किलोग्राम का 1, ब्रिज (पुरुष)-व्यक्तिगत का 1, साइकिलिंग (पुरुष)-व्यक्तिगत रोड रेस का 1, साइकिलिंग (पुरुष)-व्यक्तिगत परस्यूट का 1, साइकिलिंग (पुरुष)-पॉइंट्स रेस (ट्रैक) का 1, जिम्नास्टिक्स (महिला)-आर्टिस्टिक (डब्ल्यूएजी) का 1, हॉकी (महिला)-फॉरवर्ड का 1, हॉकी (पुरुष)-डिफेंडर का 1 और राइफल शूटिंग (महिला)-3 पोजीशन का 1 पद शामिल हैं।

ग्रुप 'डी' लेवल-1 के 33 पदों में बॉल बैडमिंटन (पुरुष)-बैक के 2, बॉल बैडमिंटन (पुरुष)-फ्रंट के 2, क्रिकेट (पुरुष)-बल्लेबाज (मिडिल ऑर्डर) का 1, क्रिकेट (पुरुष)-फास्ट बॉलर का 1, फुटबॉल (पुरुष)-साइड बैक (बायां/दायां) के 2, फुटबॉल (पुरुष)-स्टॉपर का 1, गोल्फ (पुरुष)-व्यक्तिगत का 1, कबड्डी (महिला)-राइट रेडर का 1, कबड्डी (महिला)-लेफ्ट कवर का 1, कबड्डी (महिला)-लेफ्ट कॉर्नर का 1, कबड्डी (महिला)-राइट कॉर्नर का 1, कबड्डी (पुरुष)-राइट रेडर का 1, कबड्डी (पुरुष)-राइट कॉर्नर का 1, कबड्डी (पुरुष)-लेफ्ट कॉर्नर का 1, कबड्डी (पुरुष)-ऑलराउंडर का 1, खो-खो (पुरुष)-ऑलराउंडर के 3, खो-खो (पुरुष)-डिफेंडर के 3, वॉलीबॉल (महिला)-सेंटर ब्लॉकर का 1, वॉलीबॉल (महिला)-काउंटर अटैकर का 1, वॉलीबॉल (पुरुष)-सेटर का 1, वॉलीबॉल (पुरुष)-ऑपोजिट प्लेयर का 1, वाटर पोलो (पुरुष)-विंगर के 2, वाटर पोलो (पुरुष)-सेंटर फॉरवर्ड का 1, वेटलिफ्टिंग (पुरुष)-65 किलोग्राम का 1 और टलिफ्टिंग (पुरुष)-71 किलोग्राम का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे रेलवे भर्ती सेल - दक्षिण पूर्व रेलवे (आरआरसीएसईआर) की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रुप 'सी' पदों के लिए डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता/12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और ग्रुप 'डी' के लिए 10वीं पास या आईटीआई या इसके समकक्ष और एनसीवीटी द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों ने संबंधित ओलंपिक खेलों (सीनियर श्रेणी) में देश का प्रतिनिधित्व किया हो, या विश्व कप (जूनियर/यूथ/सीनियर श्रेणी)/विश्व चैंपियनशिप (जूनियर/सीनियर श्रेणी)/एशियाई खेल (सीनियर श्रेणी)/राष्ट्रमंडल खेल (सीनियर श्रेणी), यूथ ओलंपिक, डेविस कप (टेनिस), चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी), थॉमस/उबेर कप (बैडमिंटन) में से किसी भी चैंपियनशिप/इवेंट में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त किया हो।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन खेल परीक्षण (स्पोर्ट्स ट्रायल्स), दक्षिण पूर्व रेलवे की विधिवत गठित भर्ती समिति द्वारा प्रमाण-पत्रों (खेल और शैक्षिक) का सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी ग्रुप 'सी' लेवल-4/लेवल-5 के लिए 5,200 से 20,200 रुपए के बीच के साथ ग्रेड पे 2,400/2,800 रुपए, ग्रुप 'सी' लेवल-2/लेवल-3 के लिए 5,200 से 20,200 रुपए के साथ ग्रेड पे 1,900/2,000 रुपए और ग्रुप 'डी' लेवल-1 के लिए 5,200 से 20,200 रुपए के साथ ग्रेड पे 1,800 रुपए तय किया गया है।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक, महिलाएं, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 250 रुपए तय किया गया है। हालांकि, सामान्य/ओबीसी के लिए 400 रुपए और एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी)/महिलाओं/अल्पसंख्यकों तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए 250 रुपए की राशि उन पात्र उम्मीदवारों को वापस कर दी जाएगी, जो वास्तव में ट्रायल में शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए रेलवे भर्ती सेल - दक्षिण पूर्व रेलवे (आरआरसीएसईआर) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।