नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए अनेक कदमों और सुधारों की वजह से चालू वित्त वर्ष 2025-26 की (जुलाई-सितंबर) दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने 8.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात के वडोदरा में आयोजित एक नेशनल पदयात्रा में हिस्सा लेते हुए जीडीपी पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता के बावजूद देश का निर्यात भी अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बिजनेस को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं और सुधार किए हैं, जिससे मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था को 8.2 फीसदी की ग्रोथ हासिल करने में मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि व्यापार के मोर्चे पर ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद देश का निर्यात भी अच्छी ग्रोथ दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि 8.2 फीसदी की ग्रोथ सरकार द्वारा उठाए गए कई सुधार उपायों को दिखाती है। गोयल ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और कारोबार को आसान बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि आज वडोदरा में श्रम रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया एवं मंत्री वीरेंद्र कुमार के साथ सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च (पदयात्रा) में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। वडोदरा में कदम रखते ही सरदार पटेल की विरासत का गर्व महसूस होता है। उनकी दृढ़ता से अनेक रियासतें मिलकर एक भारत बनीं। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वही संकल्प हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत की राह दिखा रहा है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा

सत्ता परिवर्तन के लिए 'अंतरराष्ट्रीय साजिश' का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है सीआईआईई : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एसआईआर पर कांग्रेस का विरोध बेबुनियाद, 12 में से 10 पुनरीक्षण कांग्रेस सरकार में हुए: नित्यानंद राय

गोकुल मिल्क यूनियन चुनाव में किसानों के फैसले को पलटने की कोशिश कर रही सरकार: नसीम खान

नगर निकाय चुनाव के लिए शांतिरबाजार में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सभी 15 वार्डों में उतारे उम्मीदवार

ली छ्यांग ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग से की मुलाकात

बंगाल: मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 275 बीएड कॉलेजों को सरकार ने किया अयोग्य घोषित

चीन के हांगचो में छठे अंतर्राष्ट्रीय ताओ धर्म फोरम का उद्घाटन







