बम्होरी/रानीगंज (टीकमगढ़) मोहसिन अहमद। मध्यप्रदेश शासन की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के टीकमगढ़ जिले के बम्होरी एवं रानीगंज प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह तोमर के नेतृत्व में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बम्होरी में अंकित सिंह तोमर के निज निवास एवं रामराजा मैरिज गार्डन (आजाद सदन) में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया।


इस दौरान लिधौरा मंडल अध्यक्ष दिनेश नायक, करन सिंह दांगी, समय सोनी, उमाशंकर राजपूत सहित ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को क्षेत्रीय विकास से जुड़ा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बम्होरी खास में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोले जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र खुलने से आसपास के लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रभारी मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला रानीगंज पहुंचा, जहां सरपंच श्रीमती मक्खन देवी एवं सचिव सुरेंद्र साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे प्रभारी मंत्री के समक्ष रखे।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, जिला महामंत्री मनोज देवलिया, जिला उपाध्यक्ष प्रीति वी.डी. शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, लिधौरा तहसीलदार अनिल गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।