गुनौर,जीतेन्द्र रजक । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी और 97.8% अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में 11वां स्थान हासिल करने वाले अनूप पटेल का गुनौर आगमन पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कांग्रेस नेता पंडित श्रवण तिवारी के निवास पर आयोजित समारोह में ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और आरती के साथ दोनों मेधावी छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित मुकेश नायक ने वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भावुक पल तब आया जब श्रवण तिवारी की माताजी ने प्रतिभा को अपनी पोती की तरह आशीर्वाद दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
गुनौर की बेटियों-बेटों ने बढ़ाया मान: प्रदेश टॉपर प्रतिभा सिंह और अनूप पटेल का भव्य सम्मान
00:00/01:32

Saurabh Shukla
15 सितंबर 2026, 09:19 pm IST
Saurabh Shukla15 सितंबर 2026, 09:19 pm IST
Latest News

जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा:चिचोली पहुंची का बाइक यात्रा फूलों की वर्षा कर नगरवासियों ने किया जोरदार स्वागत

डब्ल्यूएचओ महामारी समझौते पर भारत का जोर, पैथोजन तक निष्पक्ष पहुंच और लाभ साझा करने की मांग की

इथियोपिया: चार साल शांत रहने के बाद टिग्रे में बवाल, गृहयुद्ध का खतरा

एशियन गेम्स: चारो क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, भारत का अफगानिस्तान से होगा मुकाबला

लगातार बारिश से छतरपुर में नदी-नाले उफान पर, कई मार्ग बंद:उर्मिल नदी का पानी पुल के ऊपर आया, नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग पर आवागमन रोका; रनगुवां बांध के 7 गेट खुले, स्कूलों में अवकाश

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

पितृपक्ष : उज्जैन में पिंडदान का खास महत्व, माता पार्वती से जुड़ी है सिद्धवट की प्राचीन मान्यता

छतरपुर शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन:छतरपुर कलेक्टर ने 20 प्राचार्यों-लेखापालों को थमाया नोटिस, ललगुवां स्कूल के 7 जिम्मेदारों पर गिरी गाज

एशियन गेम्स 2026: 'एक ही दिन में 2 सिंगल्स मैच, यह तो पागलपन है', एचएस प्रणॉय ने उठाए बैडमिंटन शेड्यूल पर सवाल

