Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरजन्मदिन के जश्न में सड़क पर गुंडागर्दी, बिना नंबर की गाड़ियों से किए स्टंट

जन्मदिन के जश्न में सड़क पर गुंडागर्दी, बिना नंबर की गाड़ियों से किए स्टंट

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 05:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर, रविकांत वर्मा। शहर की सड़कों पर कानून और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक चलती कारों की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट करते और हूटर बजाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


जान जोखिम में डाल मचाया हुड़दंग

वायरल वीडियो मरीमाता चौराहे से जंजीरवाला चौराहे के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बिना नंबर की 'थार' और अन्य वाहनों पर सवार होकर हुड़दंग मचा रहे हैं। ये युवक न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह पूरा तमाशा किसी दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए किया गया था।


ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि इस व्यस्त मार्ग पर काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा, लेकिन कहीं भी ट्रैफिक पुलिस या पीसीआर वैन नजर नहीं आई। युवकों के बेखौफ अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें न तो चालान का डर है और न ही कानून का। खुलेआम हूटर का प्रयोग कर शहर की शांति भंग की गई।


पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान शुरू कर दी है।


"वीडियो संज्ञान में आया है। यातायात नियमों का उल्लंघन और खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वाहनों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

— आनंद कालदगी, डीसीपी

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)