इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 7:30 बजे से पहले कई फूड काउंटर्स के बंद रहने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसी अव्यवस्था से नाराज़ एक यात्री ने सिविल एविएशन मिनिस्टर, AAI और DGCA तक शिकायत भेज दी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आउटलेट्स को समय पर खोलने के निर्देश दिए हैं।
इधर इंडिगो की रायपुर-इंदौर-गोवा फ्लाइट तकनीकी खराबी से घंटों लेट हुई, जिस कारण गोवा की उड़ान रद्द करना पड़ी। इससे यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। एयरलाइन ने रिफंड और री-बुकिंग की सुविधा दी है।

