पलवल। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पलवल शाखा द्वारा लगाया गया ‘जागो ग्राहक—जागो’ स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। उपभोक्ता जागरूकता को समर्पित इस स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य पदार्थों में मिलावट सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं में हो रही धांधलियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
वर्तमान समय में बाजारों में खाद्य सामग्री, मसालों, दूध, मिठाइयों और पैक्ड वस्तुओं में मिलावट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
ऐसे में ग्राहक पंचायत की ओर से दी जा रही यह जानकारी आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। स्टॉल पर टीम ने लोगों को बताया कि साधारण घरेलू परीक्षणों से भी कई बार मिलावट की पहचान की जा सकती है। साथ ही उपभोक्ता हेल्पलाइन, शिकायत निवारण प्रक्रिया और बाजार में असली-नकली उत्पादों की पहचान से जुड़ी प्रमुख बातें भी लोगों को विस्तार से समझाई गईं।
कार्यक्रम में एडीसी जयदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे।
अधिकारियों ने स्टॉल पर उपलब्ध कराई जा रही जानकारी की सराहना करते हुए कहा कि उपभोक्ता जागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी तभी रुक सकती है जब उपभोक्ता अपने अधिकार समझें और गलत प्रथाओं का विरोध करें। प्रांत प्रचार प्रमुख गुरुदत्त गर्ग ने बताया कि स्टॉल लगाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को जागरूक करना और उन्हें वह जानकारी उपलब्ध कराना है, जो उनके दैनिक जीवन में बेहद उपयोगी साबित हो सके। उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों का दायरा और व्यापक किया जाएगा।
इस अवसर पर पलवल जिला टीम के सदस्य योगेन्द्र अग्रवाल, बिजेंद्र सिंगला सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस तरह ग्राहक सतर्क रहकर खुद को और अपने परिवार को मिलावटी उत्पादों से बचा सकता है।
स्टॉल पर मिले व्यापक जनसमर्थन से यह साबित हुआ कि लोग अब जागरूकता को लेकर गंभीर हो रहे हैं और मिलावटखोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा

सत्ता परिवर्तन के लिए 'अंतरराष्ट्रीय साजिश' का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है सीआईआईई : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एसआईआर पर कांग्रेस का विरोध बेबुनियाद, 12 में से 10 पुनरीक्षण कांग्रेस सरकार में हुए: नित्यानंद राय

गोकुल मिल्क यूनियन चुनाव में किसानों के फैसले को पलटने की कोशिश कर रही सरकार: नसीम खान

नगर निकाय चुनाव के लिए शांतिरबाजार में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सभी 15 वार्डों में उतारे उम्मीदवार

ली छ्यांग ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग से की मुलाकात

बंगाल: मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 275 बीएड कॉलेजों को सरकार ने किया अयोग्य घोषित

चीन के हांगचो में छठे अंतर्राष्ट्रीय ताओ धर्म फोरम का उद्घाटन







