Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव आज: 2632 मतदाता 23 प्रत्याशियों का करेंगे फैसला

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव आज: 2632 मतदाता 23 प्रत्याशियों का करेंगे फैसला

Post Media
News Logo
Peptech Time
28 जनवरी 2026, 07:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव आज (बुधवार) आयोजित किए जा रहे हैं। इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका भविष्य 2632 मतदाता तय करेंगे। मतदान के बाद देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। पहली बार मतगणना की प्रक्रिया का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।


चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी और मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मतदान बुधवार शाम 6 बजे तक होगा। इसके लगभग एक घंटे बाद, शाम 7 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और देर रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।


इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों ही पदों पर पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सह सचिव पद पर सीधा मुकाबला है। बार परिसर में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदाताओं से संपर्क में जुटे हुए हैं।


अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
मनीष यादव, मनीष जैन, गौरव श्रीवास्तव, पवन जोशी एवं गोविंद पाल सिंह।


उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी
अभिषेक तुगनावत, मधुसूदन यादव, धर्मेंद्र साहू, भावना साहू एवं अपूर्वा शुक्ला।


सचिव पद के प्रत्याशी
गोविन्द राव पुरोहित, मनीष गड़कर एवं नीलेश मनौरे।


सह सचिव पद
ज्ञानेंद्र शर्मा और अमित राज के बीच सीधा मुकाबला है।


कार्यकारिणी सदस्य (5 पद) के प्रत्याशी
अमन मालवीय, तेजस जैन, उत्कर्ष देसाई, आर्निक जैन, बालकृष्ण रॉयल, रश्मेंद्र सूर्यवंशी, शेखर यादव एवं राहुल पांचाल।


मतगणना का होगा लाइव प्रसारण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष द्विवेदी ने बताया कि मतगणना हाई कोर्ट परिसर में बने ग्रीन मतदान केंद्र पर की जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतगणना की प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि सभी अधिवक्ता परिणामों की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देख सकें।


उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 40 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के बाद सभी बूथों से मतपेटियां मतगणना स्थल पर लाई जाएंगी। मतगणना के दौरान केवल पासधारी अधिवक्ताओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जिसके लिए एसोसिएशन शुल्क का जमा होना अनिवार्य रखा गया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)