भोपाल, जीतेन्द्र यादव। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।


बैठक में प्रदेश के सभी संभागों से आए पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण वर्गों की प्रगति एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी प्रशिक्षण महाभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। समीक्षा बैठक में प्रशिक्षण वर्गों के संचालन, सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।