मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना के विरोध में निकाली जा रही एक वाहन रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। रैली के दौरान उल्टा तिरंगा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए किसान नेता श्यामलाल जोकचंद सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह वाहन रैली यश नगर स्थित बीकानेर स्वीट्स से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय तक निकाली जा रही थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वायडी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




