नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) नए कप्तान, नए कोच के साथ उतर रही है। टीम में कई नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। 2018 के बाद पहली बार टीम संजू सैमसन के बिना दिखेगी। इतने बदलावों के बावजूद सबसे ज्यादा उत्सुकता टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बनी हुई है।
आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव ने उस सीजन शतक लगाया था और लीग के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र (14 साल) के बल्लेबाज बने थे। आईपीएल के बाद भी अंडर-19 विश्व कप और ए टीम के साथ उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में वैभव आईपीएल 2026 में क्या करेंगे, इस पर क्रिकेट फैंस की नजर है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम से जुड़ी है। इस वीडियो में रिपोर्टर के एक सवाल का जवाब मजेदार देकर वैभव चर्चा में आ गए हैं।
रिपोर्टर ने पूछा कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं इसके जवाब में वैभव ने कहा, "ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।" वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
इसके बाद वैभव ने कहा, "मैंने कोई खास लक्ष्य नहीं बनाया है। प्रक्रिया फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हमारा कोई निजी लक्ष्य नहीं है। हम बस इस सीजन में बेहतर करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।"
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे। इस दौरान गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ लगाए अपने तूफानी शतक की वजह से वह चर्चा में आ गए थे। जीटी के खिलाफ सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत आरआर ने 210 का लक्ष्य 15.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर हासिल कर लिया था। वैभव से इस सीजन में भी ऐसी ही पारियों की उम्मीद आरआर प्रबंधन और फैंस करेंगे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

दिग्विजय सिंह ने रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, दिल्ली जाके राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

सावरकर की परिभाषा से मुसलमान-ईसाई हो जाते हैं अलग : उदित राज

दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाना उचित नहीं : नारायण सिंह कुशवाहा

मध्य प्रदेश की आर्थिक ताकत की नई मिसाल: बैंकों में कुल जमा राशि पहली बार ₹8 लाख करोड़ के पार

राजेश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

धनतेरस पर सोना ही नहीं, सेहत में भी करें निवेश; पीएम मोदी ने देशवासियों से की स्वस्थ आदतें अपनाने की अपील

मध्यप्रदेश में धनतेरस पर लुटेरों ने सुबह-सुबह लाखों का सोना लूट के मनाई दिवाली

मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'





