Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनक्रिकेटकोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे रहा गायब, फैंस में मची हलचल

कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे रहा गायब, फैंस में मची हलचल

Post Media
News Logo
Peptech Time
30 जनवरी 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात करीब 6 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल पर “यूजर नॉट फाउंड” और “यह पेज उपलब्ध नहीं है” लिखा आ रहा था। डायरेक्ट लिंक से भी अकाउंट नहीं खुल रहा था।


कोहली के अकाउंट के गायब होते ही फैंस में हलचल मच गई और कई यूजर्स ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर वजह पूछनी शुरू कर दी। करीब 6 घंटे बाद कोहली का अकाउंट फिर से दिखाई देने लगा।


हालांकि अब तक विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया था या यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था।


गौरतलब है कि कोहली के इंस्टाग्राम पर 27 करोड़ 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और हाल के दिनों में उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां काफी सीमित रही हैं। उन्होंने पहले भी कुछ प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)