बीजिंग। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 28 सितंबर को राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें समग्र आर्थिक नीतियों को मजबूत करने और प्रभावकारी निवेश को बढ़ाने पर विचार किया गया।
बैठक में नए प्रदूषण तत्वों के निपटारे की प्रगति पर रिपोर्ट सुनी गई और सार्वजनिक संस्थानों के पंजीकरण और प्रबंधन संबंधी मसौदा विनियमों की समीक्षा कर उसे पारित किया गया।
बैठक में कहा गया कि आर्थिक गतिविधियों में मौजूदा समस्याओं के मद्देनजर, समग्र आर्थिक नीतियों में प्रति-चक्रीय समायोजन को बढ़ाना, आर्थिक विकास को नई, बेहतर और अधिक सकारात्मक दिशाओं की ओर ले जाना और वार्षिक आर्थिक एवं सामाजिक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत होना आवश्यक है।
बैठक में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि नए प्रदूषकों की किस्में अधिक हैं, मात्रा बड़ी है और व्यापक रूप से फैले हैं, जो पारिस्थितिक और पर्यावरणीय शासन के लिए एक नई चुनौती बन रही है। स्रोत नियंत्रण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिसमें प्रमुख व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जांच को मजबूत करना, रासायनिक वस्तुओं के निकासी स्रोत की सटीक पहचान करना, नियंत्रित नए प्रदूषकों की सूचियों को समय पर प्रकाशित करना, नए रासायनिक पदार्थों के लिए पर्यावरण प्रबंधन पंजीकरण प्रणाली को लागू करना और विभिन्न पर्यावरणीय जोखिमों को प्रभावी ढंग से कम करना शामिल है।
बैठक में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि सार्वजनिक संस्थानों की सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने और बुनियादी आजीविका सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें सभी प्रकार के सार्वजनिक संस्थानों के गुणवत्ता विकास को प्रोत्साहित करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)











