बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में अधिक ऊंचे स्तर वाले सुरक्षित चीन के निर्माण पर अहम निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद सुरक्षित चीन निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है। जनता के अमनचैन से जीवन बिताने और सामाजिक स्थिरता की अच्छी स्थिति को और मजबूती मिली है। चीन विश्व में सबसे सुरक्षित देशों में से एक बन गया है।
उन्होंने बल दिया कि हमें नए अभियान में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा के मार्गदर्शन में समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा अवधारणा पर कायम रहकर पार्टी के चौतरफा नेतृत्व को मजबूत करते हुए विकास और सुरक्षा का तालमेल बिठाना, कानूनी शासन के समर्थन तथा प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण को प्रगाढ़ बनाने के ज़रिये राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षमता निर्माण को मजबूत करना, सार्वजनिक सुरक्षा शासन का स्तर उन्नत करना, सामाजिक प्रशासन व्यवस्था संपूर्ण करना और विभिन्न किस्मों के जोखिमों की रोकथाम करनी चाहिए। शी ने कहा कि हमें इन क्षेत्रों में लगातार बल देना चाहिए ताकि राष्ट्र अधिक सुरक्षित हो, समाज अधिक व्यवस्थित हो, प्रशासन व प्रबंधन अधिक प्रभावकारी हो और जनता अधिक संतुष्ट हो। हमें अधिक ऊंचे स्तर वाले सुरक्षित चीन निर्माण से चीनी आधुनिकीकरण के दीर्घकालीन और स्थिर विकास को सुनिश्चित करना चाहिए।
ध्यान रहे सुरक्षित चीन निर्माण कार्य बैठक 28 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित हुई। इस बैठक पर राष्ट्रपति शी के इस अहम निर्देश को सुनाया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)











