भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा आगामी 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। राज्य शासन के गृह विभाग ने 28 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

गृह विभाग, वल्लभ भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी कैलाश मकवाणा को 23 नवंबर 2024 के विभागीय आदेश के तहत 1 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP/HoPF) पद पर पदस्थ किया गया था। आदेश में उल्लेख किया गया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी. (सिविल) 310/96 में दिनांक 22.09.2006 एवं 03.07.2018 को पारित दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में राज्य शासन उन्हें 30 नवंबर 2026 (अपराह्न) से सेवानिवृत्त कर रहा है। यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी किया गया है।


DGPOrder