भोपाल । मध्य प्रदेश की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मांग है कि सरकार कैग रिपोर्ट पर श्वेत पत्र जारी करें।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है और इस पत्र में कैग रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट में देश में सबसे अधिक मातृ मृत्यु दर, सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर, हजारों गांव बिना आंगनवाड़ी, लाखों बच्चे और गर्भवती महिलाएं पोषण से वंचित, आधे से अधिक जिम्मेदार पद खाली, अपंजीकृत समूहों के भरोसे बच्चों का भोजन और करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जवाबदेही गायब है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह प्रशासनिक विफलता नहीं, उस मां के विश्वास की हत्या है, जो सरकारी अस्पताल में सुरक्षित प्रसव का सपना लेकर जाती है। यह उस नवजात के अधिकार का अपमान है, जिसे जीवन की पहली लड़ाई ही सरकारी लापरवाही से लड़नी पड़ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य की सरकार दावा करती है कि मध्य प्रदेश विकास की दौड़ में आगे है, लेकिन कैग कह रहा है कि माताओं और बच्चों की सुरक्षा की दौड़ में मध्य प्रदेश सबसे पीछे खड़ा है। यह विरोधाभास नहीं, सरकार की प्राथमिकताओं का निर्वस्त्र चरित्र है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार के शासन में करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन हजारों गांवों तक आंगनवाड़ी नहीं पहुंची। योजनाएं बनीं, लेकिन रसोई नहीं बनी। पोषण का बजट आया, लेकिन लाखों बच्चों की थाली खाली रह गई। रिकॉर्ड बनाए गए, लेकिन जिन बच्चों को भोजन नहीं मिला, उनका कारण तक दर्ज नहीं किया गया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि कैग की पूरी रिपोर्ट पर श्वेत-पत्र जारी कर प्रदेश की जनता को सच बताया जाए। जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह स्थिति बनी, उनके विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई की जाए। सभी रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां की जाएं और प्रत्येक आंगनवाड़ी को न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए।
उन्होंने आगे कहा है कि 25 लाख से अधिक हितग्राहियों को पोषण नहीं मिला, उसकी जवाबदेही तय कर दोषियों पर आपराधिक कार्रवाई की जाए। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए जिला-वार कार्ययोजना और उसकी मासिक प्रगति सार्वजनिक की जाए।
मध्य प्रदेश सरकार कैग रिपोर्ट पर श्वेत पत्र जारी करे : जीतू पटवारी
00:00/03:20

Saurabh Shukla
31 अगस्त 2026, 09:47 am IST
Saurabh Shukla31 अगस्त 2026, 09:47 am IST
Latest News

एशियन गेम्स: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, अरब गुल मोमंद ने लिए 4 विकेट

पलानीस्वामी का आरोप- 'डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने में नाकाम तमिलनाडु सरकार'

विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरेबियाई देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

कीव में रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में दो की मौत, जेलेंस्की बोले-दबाव बिना युद्ध खत्म नहीं करेगा रूस

अमेरिका में शी जिनपिंग की यात्रा पर विरोध, तिब्बती-उइगर समेत कई समुदायों का संयुक्त प्रदर्शन

एशियन गेम्स: सतनाम-सलमान की जोड़ी ने डबल स्कल्स में जीता ब्रॉन्ज, बलराज एकल में चौथे स्थान पर रहे

रोज सुबह नाश्ते में खाएं भीगे मेवों का मिश्रण, स्वाद के साथ मिलेगी अच्छी सेहत

भस्म आरती: बाबा महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में भव्य शृंगार, चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजाया गया

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें




