भोपाल/दतिया, सुबोध त्रिपाठी। दतिया विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से अनुमोदन मिलने के बाद दतिया जिले में पदस्थ कई निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को हटाकर उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की है।

भारत निर्वाचन आयोग के पत्र क्रमांक मिस 100/म.प्र./विस./1/2026 (उप निर्वाचन) दिनांक 26/07/2026 के तहत स्वीकृत अनुमोदन के उपरांत पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के आदेशानुसार यह स्थानांतरण सूची जारी की गई है।

जारी आदेश के तहत दतिया के विभिन्न थानों (अजाक, सिविल लाईन, बड़ौनी, जिगना, गोराघाट एवं धीरपुरा) में पदस्थ अधिकारियों को हटाकर पुलिस मुख्यालय (भोपाल) संबद्ध किया गया है, जबकि अशोकनगर, ग्वालियर एवं भिंड जिलों से अधिकारियों को दतिया के थानों में कमान सौंपी गई है।


तबादला सूची (अधिकारी एवं नवीन पदस्थापना):

क्र.

अधिकारी का नाम

पदनाम

वर्तमान पदस्थापना

नवीन पदस्थापना

1

केहरी परिहार

निरीक्षक

थाना प्रभारी अजाक, जिला दतिया

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

2

मेलीराम उईके

निरीक्षक

अअवि, पुमु, भोपाल

थाना प्रभारी अजाक, जिला दतिया

3

अमित ओसारे

उप निरीक्षक

थाना सिविल लाईन, दतिया

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

4

भोजराम भगत

उप निरीक्षक

जिला अशोकनगर

थाना सिविल लाईन, दतिया

5

नीरज कुमार

उप निरीक्षक

थाना बड़ौनी, जिला दतिया

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

6

कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर

उप निरीक्षक

जिला भिण्ड

थाना बड़ौनी, जिला दतिया

7

रचना माहौर

उप निरीक्षक

थाना प्रभारी, जिगना, जिला दतिया

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

8

राजीव बिरथरे

उप निरीक्षक

जिला ग्वालियर

थाना प्रभारी, जिगना, जिला दतिया

9

अर्चना पाल

उप निरीक्षक

थाना गोराघाट, जिला दतिया

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

10

बलराम मांझी

उप निरीक्षक

जिला ग्वालियर

थाना गोराघाट, जिला दतिया

11

भूपेन्द्र सिंह जाट

उप निरीक्षक

थाना प्रभारी, धीरपुरा, जिला दतिया

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

12

भुवनेश शर्मा

उप निरीक्षक

जिला अशोकनगर

थाना प्रभारी, धीरपुरा, जिला दतिया

13

हरिओम शर्मा

उप निरीक्षक

थाना बड़ौनी, जिला दतिया

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

14

हरिकेश बघेल

उप निरीक्षक

जिला ग्वालियर

थाना बड़ौनी, जिला दतिया

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश:

पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) रियाज़ इकबाल द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजने के आदेश दिए गए हैं।