छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रशासनिक हित में बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की गई है, जिसका सीधा असर छतरपुर जिले पर भी पड़ा है। वल्लभ भवन मंत्रालय, भोपाल से जारी इस आदेश के तहत आशीष शर्मा (सहायक संचालक) को छतरपुर जिले की कमान सौंपी गई है। वे इससे पहले जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अब जिला जनसंपर्क कार्यालय, छतरपुर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इस नए आदेश के बाद छतरपुर में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और मीडिया प्रबंधन में नई गति आने की उम्मीद है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पूरे प्रदेश में कुल 10 राजपत्रित अधिकारियों का तबादला समान हैसियत और वेतनमान पर किया गया है। इन 10 अधिकारियों की पूरी गिनती और सूची इस प्रकार है:
रश्मि देशमुख (संयुक्त संचालक): संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, नर्मदापुरम से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, रीवा।
लक्ष्मण सिंह (उप संचालक): जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, सागर।
अनुराधा गहरवाल (उप संचालक): जिला जनसंपर्क कार्यालय, रतलाम से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, उज्जैन।
जी०एस० मर्सकोले (उप संचालक): संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, सागर से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, शहडोल।
के०के० मेरावी (सहायक संचालक): जिला जनसंपर्क कार्यालय, नरसिंहपुर से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, रीवा।
अरुण राठौर (सहायक संचालक): संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, उज्जैन से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, नर्मदापुरम।
आशीष शर्मा (सहायक संचालक): जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल से जिला जनसंपर्क कार्यालय, छतरपुर।
जकिया रूही (सहायक संचालक): जिला जनसंपर्क कार्यालय, खरगोन से जिला जनसंपर्क कार्यालय, भिंड।
राहुल वासनिक (सहायक संचालक): जिला जनसंपर्क कार्यालय, मंडला से जिला जनसंपर्क कार्यालय, नरसिंहपुर।
ईश्वर लाल चौहान (सहायक संचालक): जिला जनसंपर्क कार्यालय, मंदसौर से जिला जनसंपर्क कार्यालय, रतलाम।
सागर संभाग में भी हुआ असर
छतरपुर जिला जिस सागर संभाग के अंतर्गत आता है, वहां भी प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सागर संभाग के उप संचालक जीएस मर्सकोले को शहडोल भेजा गया है, जबकि भोपाल से उप संचालक लक्ष्मण सिंह को सागर संभागीय कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला द्वारा जारी यह डिजिटल आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी 10 अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

