Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाजिला संयोजक बने नरेंद्र पटेल गांव-गांव तक संगठन विस्तार का ऐलान

जिला संयोजक बने नरेंद्र पटेल गांव-गांव तक संगठन विस्तार का ऐलान

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 11:05 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा ,जीशान अंसारी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नवनियुक्त जिला संयोजक नरेंद्र पटेल के पदभार ग्रहण के अवसर पर छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के पूर्व जिला संयोजकों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक राजू चरणाकर, अरविंद राजपूत, विश्व हिंदू परिषद के अरविंद प्रताप सिंह, सोनू सरसवार, रविराज सिंह, प्रशांत साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के पूर्व जिला संयोजकों को सम्मानित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।


पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता समाजहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर से लेकर नगर एवं जिला स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा तथा युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा।


नरेंद्र पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के हजारों कार्यकर्ता सक्रिय हैं। आगामी समय में संगठन गो-तस्करी, अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद और भूमि विवाद जैसे मुद्दों पर प्रशासन के सहयोग से, पूरी तरह संवैधानिक दायरे में रहकर कार्य करेगा।


उन्होंने यह भी बताया कि संगठनात्मक मजबूती के लिए गांव-गांव और वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की जाएंगी, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)