भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर स्थापित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने पंडित नेहरू जी के राष्ट्रनिर्माण, लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक समरसता के प्रति योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को विकास एवं प्रगतिशील विचारधारा की दिशा प्रदान की।
उन्होंने सभी से पंडित नेहरू जी के आदर्शों पर चलने तथा देश में भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

