बीना, बृजपाल राजपूत। चोरी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार युवक और उसके परिवार से पूछताछ के बाद बीना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी की रकम से खरीदे गए सामान को पुलिस ने आरोपियों के घर से जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस आरोपी के घर का गेट तक उखाड़कर अपने साथ ले आई। पुलिस ने AC, कार, बाइक, अलमारी, पलंग, टीवी, कूलर सहित अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की रकम और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेशसागरचोरी के 50 लाख से ज्यादा रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस की अनोखी कार्रवाई, घर का गेट तक उखाड़ लाई
चोरी के 50 लाख से ज्यादा रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस की अनोखी कार्रवाई, घर का गेट तक उखाड़ लाई

Saurabh Shukla
22 अगस्त 2026, 04:46 pm IST
Saurabh Shukla22 अगस्त 2026, 04:46 pm IST



