राजगढ़, 26 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आईएएस संतोष वर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर ब्राहम्ण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। जिले के ब्यावरा शहर में बुधवार को ब्राहम्ण समाज ने पीपल चौराहा पर नारेबाजी करते हुए आईएएस संतोष वर्मा का पुतला दहन किया, उसके बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग शहर ब्यावरा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आईएएस वर्मा को सेवा से बर्खास्त व उनके खिलाफ एफआईआर करने की मांग की। विवादित बयान से आक्रोशित ब्राहम्ण समाज ने स्थानीय पीपल चैराहा पर आईएएस संतोष वर्मा के पुतला का दहन किया।
उल्लेखनीय है कि रविवार को भोपाल में आयोजित अजाक्स संगठन के कार्यक्रम में संबोधन के दौरान आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राहम्ण बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया, जिसको लेकर ब्राहम्ण समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुतला दहन के बाद ब्राहम्ण समाज के लोग नारेबाजी करते हुए शहर ब्यावरा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम गोविंद दुबे और एसडीओपी प्रकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आईएएस वर्मा को सेवा से बर्खास्त करने व उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के मांग की गई। प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर थाना में एकत्रित ब्राहम्ण समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरु कर दिया, जो भक्तिभाव के साथ लगभग सात से आठ बार किया गया। एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने मामले में जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर ब्राहम्ण समाज को आश्वस्त किया तब जाकर विरोध प्रदर्शन खत्म किया गया। वहीं आईएएस के विवादित बयान को लेकर जिले के नरसिंहगढ़ में भी पुतला दहन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकता भी मौजूद रहे, जिन्होंने विवादित बयान के विरोध का पूर्ण समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान ब्राहम्ण समाज सहित बड़ी तादाद में अन्य लोग मौजूद रहे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

MP में पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला गिरजाबाई की इलाज के दौरान मौत, 13 साल की बेटी गंभीर

झांसी में 9 पुलिस चौकियों को मिले नए प्रभारी, एसएसपी विकास कुमार ने देर रात 21 सब इंस्पेक्टरों का किया तबादला

सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग, भाजपा नफरत की राजनीति करती है : दिग्विजय सिंह

नित्या रमन के लॉस एंजिल्स की मेयर चुने जाने पर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई : सुरेश खन्ना

देर रात पड़ोसी ने पुरानी रंजिस को लेके साथियों संग मकान में की तोड़फोड़, कार के कांच फोड़े

केरल में कांग्रेस का आचरण राहुल गांधी के बयानों से मेल नहीं खाता : राजीव चंद्रशेखर

एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही है कांग्रेस, सरकार अलग रुख नहीं अपना सकती: जी परमेश्वर

धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद




