छतरपुर। शहर की मुख्य सडक़ों पर पानी भरने से कई जगह गड्ढें हो गए है, जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले सडक़ों पर हुए गड्डों में चौबे तिराहा से बस स्टेण्ड, स्टेडियम के सामने एवं अंजनी ट्रांसपोर्ट से बस स्टैण्ड की ओर सीमेंट से साइड पेंच काम कराया गया । सोमवार की रात को जवाहर मार्ग स्थित मुख्य सडक़ पर कई जगह डामरीकरण का कार्य कराया गया। लोक निर्माण के कार्यपालन यंत्री आशीष भारती ने बताया बारिश के बाद शहर के मुख्य मार्गो पर डामरीकरण कार्य किया जायेगा ।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 12.16.39 PM


वही जानकारी के अनुसार नौगांव रोड से बस स्टैण्ड, आकाशवाणी तिराहा एवं पन्ना नाका होते हुए चंद्रपुरा रोड तक डामरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। मुख्य मार्ग पर पटरियों पर पड़ी मिट्टी हटाने एवं बनी हुई नाली खोलने एवं नवीन नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराए जाने हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन-तीन बार नगर पालिका छतरपुर को पत्राचार किया जा चुका है जिससे नवीन डामरीकृत सतह का पानी नाली निकासी द्वारा सडक़ से बाहर जा सके एवं मार्ग को क्षति से बचाया जा सके परंतु नगर पालिका की उदासीनता के चलते कार्य में देरी होने से जगह-जगह पानी भर जाने से सडक़ गड्डो में तब्दील हो गयी जिससे राहगीरों को हर साल बारिश होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।