कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के जटवारा गांव से पुरानी रंजिश और राजनीतिक रसूख के दम पर फर्जी आपराधिक मामले में फंसाए जाने का मामला सामने आया है। जटवारा निवासी दीपक सिंह परिहार ने कुठला थाने में अपने ऊपर दर्ज कराई गई कथित झूठी एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित आवेदन सौंपा है।
क्या है पूरा मामला?
कटनी जिले के ग्राम जटवारा निवासी दीपक सिंह परिहार (पिता राजेंद्र सिंह परिहार) ने थाना कुठला में अपने खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण को पूरी तरह से फर्जी और षड्यंत्रपूर्वक दर्ज कराया गया बताया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने गत 9 मार्च 2026 को बीटीआर (BTR) कार्यालय में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
पुरानी रंजिश और सरपंच पर गंभीर आरोप
आवेदक दीपक सिंह परिहार का आरोप है कि ग्राम जटवारा के सरपंच अनुराग राठिया, मनीष राठिया एवं उनके परिवारजनों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। पीड़ित का कहना है कि इसी पुरानी रंजिश और चुनावी/पारिवारिक द्वेषभावना के चलते सरपंच पक्ष द्वारा उनका लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है और षड्यंत्र रचकर उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।
निष्पक्ष जांच की मांग
दीपक सिंह परिहार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि कुठला थाने में दर्ज मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी या निष्पक्ष अधिकारियों से जांच कराई जाए, ताकि सच का पता चल सके और निर्दोष को झूठे मुकदमों से राहत मिल सके।

















