श्योपुर, उत्तम रावत। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थी विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें, जिससे आने वाली पीढी को गर्व के साथ बता सकें कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को आगे ले जाने के लिए हमारी पीढी कार्य किया था, वे आज पीएम कॉलेज एक्सीलेंस श्योपुर में आयोजित जनभागीदारी समिति द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।


इस अवसर पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया एवं अशोक गर्ग, नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय महाना, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोज सर्राफ, सदस्यगण दिनेश दुबोलिया, पीसी आर्य, जिला पंचायत सदस्य गिरधारी बैरवा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।


विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वे श्योपुर महाविद्यालय से युवा अवस्था से ही जुडे हुए है, छात्र राजनीति के चलते उनका जुडाव छात्र संघ से रहा है। श्योपुर महाविद्यालय का इतिहास भी काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं बढी है और ढोढर तथा बडौदा में भी महाविद्यालयों का संचालन शुरू हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को आव्हान करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान प्रदान करें और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए शिक्षा और अन्य कौशल क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए आगे बढें।


कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सीमा चौकसे द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनोज सर्राफ ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।


1 करोड 76 लाख के कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

म्हाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा महाविद्यालय में जनभागीदारी से कराये गये 59 लाख रूपये के ग्राउंडफ्लोर के रिन्यूवेशन सहित अन्य कार्यो एवं 42 लाख रूपये लागत के टीनशैड तथा विधुत पोल कार्यो का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार सांसद निधि से महाविद्यालय में 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाली केंटीन तथा जनभागीदारी मद से 65 लाख रूपये लागत के मंच निर्माण और रैन वाटर हार्वेस्टिंग, मीटिंग हॉल आदि कार्यो के लिए भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार कुल 1 करोड 76 लाख रूपये लागत के विकास निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।