खजुराहो किडजी प्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्पोर्ट्स डे

Advertisement
खजुराहो। रविवार को खजुराहो स्थित किडजी प्री स्कूल एवं सनशाइन पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक और भूले-बिसरे खेल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे, जिन्हें देखकर अभिभावकों को भी अपने बचपन की यादें ताजा हो गईं।
स्पोर्ट्स डे के अवसर पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी रेस आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जीवन में संतुलन, अनुशासन और टीम भावना का महत्व समझाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद मिश्रा गुरुजी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती ट्विंकल साधवानी ने विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन मान्यता श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर किडजी की डायरेक्टर सविता भार्गव, सनशाइन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नितिन भार्गव, प्रिंसिपल नमिताश्रीवास्तव उपस्थित रहें
