छतरपुर/चंदला, जीतेन्द्र तिवारी। चंदला-बंजारी मार्ग पर हनुमान पहाड़ी के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से आसाराम राजपूत और बाबू अहिरवार को ग्वालियर रेफर किया गया।


यह भी पढि़ए: बुंदेलखंड पहुंचे 'दो कंबल वाले बाबा':दरबार में उमड़ा जनसैलाब: कंबल ओढ़ाकर लकवा, शुगर और गठिया जैसी बीमारियां ठीक करने का दावा



ग्वालियर ले जाते समय झांसी के पास टिकरी निवासी आसाराम राजपूत (पिता रामदीन राजपूत) ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि आसाराम चंदला में आयोजित जलविहार मेला देखकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही बाबू अहिरवार और 18 वर्षीय पुष्पेंद्र अहिरवार की बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा, जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है।