छतरपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया, जब केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग (सेंट्रल गवर्नमेंट) की एक विशेष टीम अचानक निरीक्षण के लिए अस्पताल परिसर जा पहुंची। टीम के औचक आगमन की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों में खलबली मच गई तथा सभी व्यवस्थाओं को आनन-फानन में दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई।
केंद्रीय टीम द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सरकारी मानकों के पालन की गहनता से जांच कर रहे हैं, जिससे अस्पताल प्रशासन की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
खबर लगातार अपडेट हो रही है...

















