छतरपुर, विनोद मिश्रा। महानिदेशक (डीजी) जेल के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे सुरक्षा ऑडिट अभियान के तहत छतरपुर जिला जेल का सतना जेल अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की गई और उनके सुचारू संचालन का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत यह निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। वहीं, जेल में वीआईपी सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवालों पर अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए टालमटोल भरा रवैया अपनाया। सुरक्षा ऑडिट का उद्देश्य जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना बताया गया।
डीजी जेल के आदेश पर छतरपुर जेल का निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट के दौरान वीआईपी सुविधाओं पर जवाब देने से बचे अफसर
00:00/01:32

Saurabh Shukla
31 जुलाई 2026, 03:00 am IST
Saurabh Shukla31 जुलाई 2026, 03:00 am IST
Latest News

भारत में अगस्त में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स 1,101 मिलियन के पार, डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती: सरकार

शहजाद पूनावाला के फाड़े कपड़े, मारा पंच... 'राइज एंड फॉल 2' से एविक्ट हुए सिवेत तोमर

डीईआरसी भर्ती 2026 : कार्यकारी निदेशक समेत कई पदों पर आवेदन जारी, 56 वर्ष वालों के लिए खास मौका

वोट चोरी और SIR पर कांग्रेस उग्र :पीसीसी से निकली रैली को बैरिकेडिंग लगाकर अरेरा हिल्स पर रोका; पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प, दिग्विजय-पटवारी समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

एशियन गेम्स: पारुल चौधरी ने जीता दूसरा 'ब्रॉन्ज', 3000 मीटर स्टीपलचेज के बाद 5000 मीटर दौड़ में भी पदक

नीति आयोग ने शुरू किया 'स्पेशल कैंपेन 6.0', मौजूदा कैंपेन के तहत हुआ 4,100 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा

ईरानी महिलाएं हिम्मती, कई क्षेत्रों में तो पुरुषों को भी पीछे छोड़ा: सुप्रीम लीडर खामेनेई

'वाराणसी' के पोस्ट प्रोडक्शन पर एस.एस. कार्तिकेय ने दिया बड़ा अपडेट, 'जनवरी तक पूरा हो जाएगा काम'

एशियन गेम्स: ईशा सिंह ने साधा 'सिल्वर' पर निशाना, पिता बोले- यह मेडल 'गोल्ड' के बराबर है



