Thursday, February 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरओलावृष्टि से तबाह फसलों के बीच सरकार उतरी खेतों में, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने लिया नुकसान का जायजा

ओलावृष्टि से तबाह फसलों के बीच सरकार उतरी खेतों में, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने लिया नुकसान का जायजा

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 11:22 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर। हाल ही में हुई तेज बारिश और भीषण ओलावृष्टि से तबाह फसलों के बीच सरकार खुद किसानों के बीच पहुंची। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार को मंदसौर पहुंचे और प्रभावित गांवों के खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया।


ओलावृष्टि की मार से अफीम, गेहूं, चना, सरसों सहित कई प्रमुख फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खेतों में फैली तबाही को देखकर उपमुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने उन्हें बर्बाद फसलें दिखाते हुए शीघ्र मुआवजे की मांग की।


उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का सर्वे तत्काल पूरा किया जाए और वास्तविक नुकसान को सही तरीके से दर्ज किया जाए। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है और एक भी किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा तथा हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार के इस कदम से ओलावृष्टि से टूटे किसानों में राहत और उम्मीद की भावना दिखाई दी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)