भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड से मिली हल्की राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों बाद प्रदेश में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। फिलहाल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में बादल छाए रहने से रात का तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ा है, हालांकि दिन में हल्की ठंडक कायम है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलों की मौजूदगी के बावजूद बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तरी पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है, लेकिन हवा का रुख बदलने से वहां की ठंडी बयार फिलहाल मध्यप्रदेश तक नहीं पहुंच पा रही। वहीं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो-प्रेशर सिस्टम के कारण राज्य में हल्के बादल बने हुए हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है।
सोमवार और मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, इंदौर का 16.8 डिग्री, उज्जैन का 16.7 डिग्री और ग्वालियर का 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर नौगांव, रीवा, मुरैना, खजुराहो, चित्रकूट और दतिया में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। नौगांव में सबसे कम 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो और चित्रकूट में तापमान क्रमशः 9.6 और 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी कई शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा, जिससे ठंड का एहसास दिन में भी बना रहा।
प्रदेश में इस बार नवंबर ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। भोपाल में 84 साल की सबसे कड़ी ठंड दर्ज हुई, जबकि इंदौर ने भी 25 साल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। 6 नवंबर से शुरू हुए शीतलहर के दौर ने लगातार 15 दिन तक पूरे प्रदेश को कंपा दिया था, हालांकि नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने कुछ नरमी दिखाई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में समय से पहले हुई बर्फबारी के कारण ही नवंबर में एमपी में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। अब दो दिन बाद उत्तर से आने वाली हवाएं तेज होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में पारा फिर तेजी से नीचे जा सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल




