छतरपुर। छतरपुर शहर के 33/11 केवी उपकेंद्र (पॉवर हाउस) से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते विद्युत प्रदाय आंशिक रूप से बाधित रहेगा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उपकेंद्र से निर्गमित 11 केवी ए.आई.आर. एवं इमरजेंसी फीडर का तकनीकी संधारण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

इस कार्य के चलते सोमवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कुल 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत कटौती से मुख्य रूप से लोकनाथपुरम, सनसिटी, डॉक्टर आभा खरे के पीछे का क्षेत्र, महाराजा कॉलेज रोड तिराहा, विष्णु नगर तथा शांति नगर कॉलोनी सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। विद्युत कंपनी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सुचारू करने की बात कही है।