भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की मुख्य परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम-टेबल जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंडल ने यह स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी।

जारी समय-सारणी के अनुसार:

  • 12वीं बोर्ड (हायर सेकेण्डरी): 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक।
  • 10वीं बोर्ड (हाई स्कूल): 24 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 तक।

दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होंगी।


कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) मुख्य परीक्षा समय-सारणी

(समय: प्रातः 09:00 से 12:00 बजे)

दिनांक

दिन

विषय

17.02.2027

बुधवार

बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज

18.02.2027

गुरुवार

उर्दू, मराठी

20.02.2027

शनिवार

संस्कृत

22.02.2027

सोमवार

NSQF (समस्त विषय), शारीरिक शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

23.02.2027

मंगलवार

हिन्दी

24.02.2027

बुधवार

ड्राइंग एण्ड डिजाइन

25.02.2027

गुरुवार

मनोविज्ञान

26.02.2027

शुक्रवार

अंग्रेजी

01.03.2027

सोमवार

इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस (IP)

03.03.2027

बुधवार

समाज शास्त्र

04.03.2027

गुरुवार

भौतिक शास्त्र (Physics), अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेंड्री, विज्ञान के तत्व

08.03.2027

सोमवार

जीवविज्ञान (Biology)

11.03.2027

गुरुवार

राजनीति शास्त्र (Political Science)

13.03.2027

शनिवार

रसायन शास्त्र (Chemistry), इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि

16.03.2027

मंगलवार

गणित (Mathematics)

17.03.2027

बुधवार

कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकाउंटेंसी

19.03.2027

शुक्रवार

भूगोल (Geography), क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ


कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) मुख्य परीक्षा समय-सारणी

(समय: प्रातः 09:00 से 12:00 बजे)

दिनांक

दिन

विषय

24.02.2027

बुधवार

मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी / दृष्टिहीन छात्रों हेतु (चित्रकला, कंप्यूटर आदि)

25.02.2027

गुरुवार

NSQF (समस्त विषय) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

27.02.2027

शनिवार

उर्दू

02.03.2027

मंगलवार

हिन्दी

05.03.2027

शुक्रवार

गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)

09.03.2027

मंगलवार

अंग्रेजी

12.03.2027

शुक्रवार

संस्कृत

15.03.2027

सोमवार

विज्ञान

18.03.2027

गुरुवार

सामाजिक विज्ञान


परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण नियम व निर्देश

  1. उपस्थिति समय: परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रातः 08:00 बजे पहुंचना होगा। केंद्र में प्रवेश 08:30 बजे तक ही दिया जाएगा।
  2. प्रश्नपत्र व कॉपी वितरण: परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पूर्व (प्रातः 08:45 बजे) प्रश्नपत्र तथा 5 मिनट पूर्व (08:55 बजे) उत्तरपुस्तिका दी जाएगी।
  3. प्रायोगिक परीक्षाएं (Practicals): नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच उनके स्कूलों/केंद्रों पर होंगी।
  4. सार्वजनिक अवकाश: यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही संपन्न होंगी।


जारी किए गए टाईम-टेबिल यहां देखें

12th Time Table - 2
12th Time Table - 1
10th Time Table - 2
10thTimeTable-1
Ardhvarshik